Breaking News

MCD कर्मचारी ने सलमान खान के खिलाफ दर्ज करवाई FIR, क्या फिर लगाने पड़ेंगे कोर्ट के चक्कर?

MCD कर्मचारी ने सलमान खान के खिलाफ दर्ज करवाई FIR, क्या फिर लगाने पड़ेंगे कोर्ट के चक्कर?




नई दिल्ली: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान  को देखकर लगता है कि उनकी जिंदगी में एक मुश्किल जैसे ही खत्म होती है, वैसे ही दूसरी की एंट्री हो जाती है। अब एक बार फिर से सलमान खान कोर्ट और कानून के चक्करों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल हाल ही में खबर आई है कि दिल्ली के गांधी नगर इलाके में सलमान खान के खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई है। खबर के  मुताबिक एमसीडी स्वच्छता कर्मचारी यूनियन की तरफ से यह शिकायत दर्ज करवाई गई  है। उनका आरोप है  कि एक निजी चैनल को दिए गए इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया है। उनका कहना हे कि इसके कारण देशभर के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची हैं। हालांकि पुलिस फिलहाल इस मामले की तहकीकात कर रही हैं।
बता दें कि शिकायतकर्ता संजय गहलोत का कहना है कि सलमान ने अपनी अगली आने वाली  के प्रमोशन के सिलसिले में एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसी दौरान उन्होंने डांस कोरियोग्राफर द्वारा बताए गए स्टेप्स पर कुछ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया था, जिसके कारण अब विवाद खड़ा हो गया है। इस FIR में कहा गया है कि इसके कारण वाल्मीकि समुदाय में काफी रोष है।
      
            संजय गहलोत का कहना है कि फिल्मी हस्तियों को लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में उनके द्वारा दिए गए इस तरह के जातिवाद विवादित बयानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। संजय गहलोत ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पर भी जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगते हुए कहा है कि, उनके खिलाफ भी शिकायत दर्ज करवाई जाएगी।

No comments